Note: This post has been written by a WazirX Warrior as a part of the “WazirX Warrior program.”
इस समय क्रिप्टो बाजार में सभी की नज़र है एथेरियम चेन के अपग्रेड ‘टू पॉइंट ओ’ के ऊपर। एथेरियम चेन आज भी क्रिप्टो बाजार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ब्लॉकचेन है। सभी बड़ी क्रिप्टो पहले अपने टोकन को ERC20 पर ही ले कर आती है और इसके बाद अपनी ब्लॉकचेन डेवेलप करने के बाद अपने टोकन को अपनी चेन पर ले जाती हैं।ईथर एथेरियम चेन का टोकन है और क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो है।
एथेरियम नेटवर्क का इस्तेमाल जैसे-जैसे बढ़ता गया वैसे-वैसे इस ब्लॉकचेन के काम करने की रफ़्तार धीरे पड़ने लगी और गैस फीस बढ़ने की समस्या भी देखने को मिली। एथेरियम नेटवर्क की इस समस्या के कारण ही बहुत सारे ऐसे प्रोजेक्ट बाजार में आ गए जो अपने आप को एथेरियम से बेहतर बता कर बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं। बहुत से ऐसे प्रोजेक्ट भी हैं जो एथेरियम के साथ साइडचेन का विकल्प दे कर एथेरियम की स्केलिंग और गैस फीस की समस्या का समाधान दे रहे हैं जैसे की मैटिक नेटवर्क।
एथेरियम नेटवर्क की सबसे बड़ी दो समस्याएं हैं – ट्रांजक्शन का देर से पूरा होना और गैस फीस का लगातार बढ़ते जाना। एथेरियम ब्लॉकचेन को आज जो डैप या स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, वह अपने प्रोजेक्ट को उतना बेहतर नहीं बना पा रहे हैं जितना उन्हें बेहतर होना चाहिए और इसी कारण यह ज्यादा लोगों तक भी अपने प्रोजेक्ट को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। आज जैसे हम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और यह पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है इस तरह से क्रिप्टो ब्लॉकचेन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा और इसका कारण है धीमी गति। अगर हम रफ़्तार को छोड़ भी दें तो ट्रांजक्शन फीस दूसरी बड़ी समस्या है। छोटे लेनदेन के लिए तो लेनदेन की कीमत से ज्यादा फीस देनी पढ रही है और यही कारण है की डेवेलपर्स एथेरियम चेन का विकल्प देखने लगे हैं। किसी और नेटवर्क में स्केलिंग और कम फीस का विकल्प तो मिल सकता है लेकिन नेटवर्क की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है क्योंकि वेलिडेटर कम होने के कारण 51% अटैक की समस्या बनी रहती है।
एथेरियम प्रूफ ऑफ़ वर्क पर आधारित ब्लॉकचेन है और इसके लिए बड़ी मात्रा में कंप्यूटर शक्ति की जरुरत होती है। ज्यादा संख्या में कंप्यूटर शक्ति एक तरफ बहुत खर्चीली होती जा रही है वहीं यह वातावरण के लिए भी खतरा पैदा कर रही है।आज बहुत से लोग क्रिप्टो माइनिंग से होने वाले प्रदूषण के बारे में आवाज उठाने लगे हैं।बिटकॉइन की ब्लॉकचेन की समस्या यह है कि इसमें बदलाव नहीं किए जा सकते लेकिन एथेरियम नेटवर्क का यह फायदा है कि यहाँ पर बदलाव संभव है और यही हो रहा है एथेरियम टू पॉइंट ओ में।
आसान भाषा में बात करें तो ‘एथेरियम टू पॉइंट ओ’ एथेरियम नेटवर्क को कई चरणों में आंतरिक अपग्रेड करना है जिसका उद्देश्य एथेरियम को ज्यादा स्केलेबल (कम समय में ज्यादा ट्रांजक्शन), ज्याद सुरक्षित और ज्यादा टिकाऊ बनाना है। यह अपग्रेड एथेरियम ईको सिस्टम में धीरे-धीरे कई पड़ाव पूरे करेगा।इस अपग्रेड को करने के पीछे यह लक्ष्य है कि एथेरियम नेटवर्क पर एक सेकेण्ड में हज़ारों ट्रांजक्शन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके ताकि नेटवर्क पर बनने वाली ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो सके,इसे ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकें।अभी एथेरियम नेटवर्क पर हर 12 सैकिंड में एक ब्लॉक बनता है।इसके साथ ही नेटवर्क फीस को कम से कम करना भी इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य है।
किसी भी ब्लॉकचेन के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है नेटवर्क की सुरक्षा ताकि नेटवर्क को 51% अटैक से बचाया जा सके।नेटवर्क को सुरक्षा देने का काम करते हैं वेलिडेटर। अभी एथेरियम नेटवर्क प्रूफ ऑफ़ वर्क पर काम कर रहा है इस लिए एथेरियम के ब्लॉक को माइन करने के लिए बड़े सेटअप और तकनीकी जानकारी की जरुरत पड़ती है जो एक बड़ी समस्या है, इसके बावजूद भी एथेरियम क्रिप्टो बाजार का सबसे सुरक्षित नेटवर्क है।प्रूफ और वर्क से प्रूफ ऑफ़ स्टेक पर आना ईथर2 का मुख्य उद्देश्य है और इसके वेलिडेटर बनने के लिए 32 एथेरियम स्टेक करने की जरुरत है, इसके बाद न तो प्रूफ और वर्क जितनी कंप्यूटर शक्ति चाहिए और न ही ज्यादा तकनीकी जानकारी।अगर कोई चाहे तो पूल शेयर में कम एथेरियम स्टेक करने के बाद भी वैलिडेटर्स का फायदा ले सकता है।
BEACON CHAIN एथेरियम 2 का सबसे पहला पड़ाव है जो इस समय लाइव हो चूका है।इसका उद्देश्य नेटवर्क को प्रूफ और वर्क से प्रूफ ऑफ़ स्टेक पर लाने के लिए धरातल तैयार करना है।इसका इस्तेमाल ईथर को स्टेकिंग करने के लिए किया जा रहा है जो इस अपग्रेड के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है।
*आज हम जिस तरह से एथेरियम नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं BEACON CHAIN उसमें कोई बदलाव नहीं करेगी।
*यह नेटवर्क को सहयोग करने का काम करेगी।
*यह एथेरियम ईको सिस्टम में प्रूफ ऑफ़ स्टेक की शुरुआत करेगी।
*आप इसे तकनीकी रोड मैप के तौर पर इस अपग्रेड का “फेज ज़ीरो” कह सकते हैं।
इस अपग्रेड के लिए जितने ईथर स्टेक और वेलिडेटर की जरुरत थी,अभी तक यह संख्या उस से बहुत आगे निकल गई है।7,545,733 कुल ईथर स्टेक हो चुके हैं,और 228,106 कुल वेलिडेटर अभी तक हो चुके हैं जो एथेरियम नेटवर्क और सबसे तेज,सस्ता और सुरक्षित बनाने के लिए काफी है।
एक पड़ाव को पूरा करने के बाद एक सुनिश्चित समय पर एथेरियम की मुख्य चेन को BEACON CHAIN के साथ जोड़ना होगा और एक पड़ाव 2021 के अंतिम महीने में होने की संभावना है। यह अपग्रेड एथेरियम नेटवर्क को प्रूफ ऑफ वर्क से प्रूफ ऑफ़ स्टेक पर ले जाएगा और माइनिंग को बहुत की किफायती बनाने का एक संकेत होगा। यह अपग्रेड shard chains की तरफ सिस्टम को ले जाएगा।
Shard Chains एथेरियम नेटवर्क की ट्रांजक्शन की रफ़्तार को बढ़ाने के साथ साथ डाटा स्टोर करने की ताकत को भी बढ़ाएगी।
*Shard Chains कई पड़ावों में एथेरियम सिस्टम की स्केलिंग और क्षमता को बढ़ाएगी।
*Shard Chains एथेरियम नेटवर्क के भार को 64 नई चेन पर बाँट देगी जिस से नेटवर्क तेज होगा और ट्रांजक्शन चंद पलों में पूरा होगी।
*यह वेलिडेटर्स को नोड को आसानी से चलाने और हार्डवेयर की जरुरत को कम करने में सहायक होगी।
*इस अपग्रेड को मुख्य चेन को Beacon Chain के साथ जोड़ने के बाद के लिए बनाया गया है।
अनुमान है की यह अपग्रेड 2022 में होगा।
एथेरियम नेटवर्क को बिटकॉइन से बेहतर जो तकनीक बनाती है वह है एथेरियम की EVM एथेरियम वर्चुअल मशीन। अभी एथेरियम नेटवर्क पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट और एप्लीकेशन की कॉडिंग के साथ ही नोड्स के लिए भी evm बहुत उपयोगी होती है।यह एथेरियम नेटवर्क को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने योग्य बनाती है जिसके कारण नेटवर्क पर गेमिंग,डैप,फाइनेंशल एप्लीकेशन ,DEFI जैसे कई उपयोगी प्रोजेक्ट बन रहे हैं। एथेरियम टू पॉइंट ओ यहाँ पर भी बदलाव कर रहा है और और इस अपग्रेड को नाम दिया गया है Ethereum WebAssembly (ewasm)। Ethereum WebAssembly (ewasm) के अपग्रेड होने से स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की क्षेत्र में बड़े बदलाव आएंगे और डेवलपर को इस से कई फायदे होंगे।
*यह स्मार्ट कॉन्ट्रेक्ट की रफ़्तार को बढ़ाएगा।
*इसके अपग्रेड होने पर पारम्परिक कंप्यूटर भाषाओं में कॉन्ट्रैक्ट को बनाया जा सकेगा जैसे कि C, C++, और Rust।
*इसके साथ बड़ी और प्रशिक्षित डेवलपर कम्युनिटी और टूलचेन के साथ काम किया जा सकेगा जो WebAssembly के साथ मौजूद है और इस पर काम कर रहे हैं।
WebAssembly की अधिक जानकारी के लिए यह लिंक को पढ़ा जा सकता है।
क्या बदलाव आएंगे?
*इस अपग्रेड से एथेरियम नेटवर्क बहुत तेज हो जाएगा।
*इस अपग्रेड के बाद हर सेकेंड में कई हज़ार ट्रांजक्शन हो पाएगी एथेरियम नेटवर्क पर।
*गैस फीस में बहुत ज्यादा गिरावट आ जाएगी।
*डेवलपर के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट और एप्लीकेशन बनाना और डिप्लॉय करना और आसान हो जाएगा।
*ईथर का इस्तेमाल बढ़ेगा और कीमत में वृद्धि होगी।
*ईथर प्रूफ ऑफ़ स्टेक पर आने से यह पर्यावरण के लिए फ्रेंडली होगा।
*प्रूफ ऑफ़ स्टेक से बिजली की खपत कम होगी और हाडवेयर की जरुरत नहीं पड़ेगी।
*एथेरियम नेटवर्क का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा।
वैसे तो एथेरियम 2 के आने में अभी समय है लेकिन जैसा अब हम जानते हैं कि यह कई पड़ाव पूरे करेगा और इसकी शुरुआत 2020 से हो चुकी है। एथेरियम 2 बिल्कुल सही तरीके से आगे बढ़ रहा है और BEACON CHAIN को इस साल के अंत तक मुख्य चेन के साथ जोड़ने का काम पूरा हो सकता है। एथेरियम 2 के लिए बड़ी तादाद में ईथर को स्टेक किया जा रहा है जो इसके वेलिडेटर की संख्या भी अनुमान से कहीं अधिक होती जा रही है जो एथेरियम नेटवर्क को सबसे सुरक्षित क्रिप्टो नेटवर्क बनाने में सहयोग करेगी। एथेरियम 2 की सफलता के साथ ही ईथर कॉइन कि सफलता भी जुडी है।एक अनुमान के अनुसार इस साल के अंत तक ईथर की कीमत 10000 हज़ार डॉलर तक जा सकती है। एथेरियम 2 आने के बढ़ बाकि के स्केलिंग चेन पर निर्भरता कम होगी और हो सकता है कुछ साइड चेन को Shard Chains के साथ जोड़ा जाए जिस कारण उस नेटवर्क के कॉइन की कीमत में भी तेज़ी आए।
हमे उम्मीद है आपको एथेरियम 2 का यह आर्टिकल पसंद आएगा।
WazirX Warrior – CryptoNewsHindi
The post क्या है इथेरियम 2.0 और क्या होंगे इसके आने पर बदलाव? (What is Ethereum 2.0?) appeared first on WazirX Blog.
Ripple-linked XRP may be one of the biggest names in the cryptoverse today, but its…
The debate over whether Bitcoin’s hashing algorithm can be hacked continues to evolve. This time,…
The Cardano Foundation has urged the European Commission not to broaden the Markets in Crypto-Assets…
Matt Crosby, a research director at Look Into Bitcoin, said in a recent interview that…
Cardano could be heading toward a fresh wave of adoption as market analyst Lana Valentis…
XRP bulls may have a reason to smile after a sharp surge in on-chain transaction…