Note: This post has been written by a WazirX Warrior as a part of the “WazirX Warrior program.”
पिछले एक दशक में क्रिप्टो की दुनिया में बहुत विस्तार हुआ है।शायद ही कोई क्षेत्र ऐसा होगा जिसमें इतने कम समय में इतने बड़े बदलाव आए हों। क्रिप्टो की दुनिया में अब चारो तरफ नाम हो रहा है NFT (Non-fungible tokens) का। क्रिप्टो की दुनिया में शायद ही कोई ऐसी तकनीक या प्रयोग हो जो कुछ ही समय में पूरी क्रिप्टो दुनिया में फैल गया हो। आज NFT करोड़ों रुपए में बिक रही हैं।
NFT को नॉन फंजेबल टोकन कहते हैं।यह टोकन एक अलग तरह की क्रिप्टोग्राफी पर बना टोकन होता है जो किसी खास कला को प्रदर्शित करता है, जैसे कोई चित्र,कला, आर्ट या ऐसा ही कुछ।ऐसे बहुत से प्लेटफार्म है जो इस तरह तरह की आर्ट को NFT में बदलने की सुविधा दे रहे हैं। NFT को आम क्रिप्टो की तरह ट्रेड नहीं किया जा सकता, क्योंकि इन टोकन को होल्ड करने वाला इसके साथ-साथ एक कलाकृति का भी मालिक होता है। और आसान भाषा में समझने की लिए आप मान ले की कोई कलाकार है और अपनी कलाकृति को ऑनलाइन बेचना चाहता है। वे अपनी कला को बना कर NFT प्लेटफार्म पर जा कर अपनी कलाकृति को अपलोड करके इसे NFT में बदला सकता है और इसकी कीमत भी वह पर डाल सकता है। इसके साथ ही वह इसकी एक कॉपी बेचना चाहता है या ज्यादा यह भी निर्धारित कर सकता है।
#mc_embed_signup{background:#fff; clear:left; font:14px Helvetica,Arial,sans-serif; }
/* Add your own Mailchimp form style overrides in your site stylesheet or in this style block.
We recommend moving this block and the preceding CSS link to the HEAD of your HTML file. */
(function($) {window.fnames = new Array(); window.ftypes = new Array();fnames[0]=’EMAIL’;ftypes[0]=’email’;}(jQuery));var $mcj = jQuery.noConflict(true);
NFT प्लेटफार्म विकेन्द्रीयकृत होते हैं इस लिए आपको यहाँ अपनी निज़ी जानकारी देने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आपको NFT प्लेटफार्म में अपने वॉलेट के साथ जोड़ना पड़ता है। NFT को इस प्लेटफार्म पर डालते समय आपको इसकी गैस फीस देनी पड़ती है।जब भी कोई आपकी NFT को खरीदता है तो वह कलाकार द्वारा निर्धारित कीमत को ईथर में चुकता है जो आपके वॉल्ट में आ जाती है, और खरीदार उस NFT का मालिक बन जाता है।अब इस NFT का मालिक इसे आगे अपनी कीमत पर बेच सकता है या निज़ी तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। NFT के द्वारा आज कलाकार को अपनी कला को बेचने का नया तरीका मिल गया है जिस से वह दुनिया भर में कला के चाहने वालों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है।कला को संग्रह करने वालों को भी इस से बडा फायदा है, वह आराम से इन प्लेटफार्म पर जा कर मनचाही कला को खरीद सकते हैं।
लॉकडाउन के दौरान करोड़ों रुपए की ऑनलाइन कला प्रदर्शनियां लगी हैं और इनका लेनदेन हुआ है। NFT इसका बिल्कुल नया रूप है और जल्द ही यह और ज्यादा मशहूर होता जाएगा। NFT के द्वारा आप कोई पेंटिंग और चित्र ही नहीं बल्कि GIF फाइल, मिम, छोटे वीडियो भी बेच सकते हैं। धीरे धीरे इस क्षेत्र का विस्तार होता जाएगा और आप यहाँ और चीज़े भी बेच सकते हैं। यह हो सकता है की जल्द ही इसका इस्तेमाल संगीतकार अपने संगीत या गाने बेचने के लिए करें या मशहूर लोग अपने उत्पाद यहाँ NFT के द्वारा बेचने शुरू कर दें।
जो लोग सिर्फ क्रिप्टो टोकन को खरीदना या ट्रेड करना चाहते हैं उनके लिए भी NFT प्लेटफार्म बहुत फायदेमंद हो रहे हैं। NFT प्लेटफार्म जब अपने टोकन को किसी एक्सचेंज पर लिस्ट करते हैं तो इनकी कीमत बहुत कम होती है लेकिन जैसे-जैसे इन NFT प्लेटफार्म की उपयोगिता बढ़ती जाती है वैसे वैसे इन टोकन की कीमत भी बढ़ती जाती है।अगर आप NFT प्लेटफार्म पर नज़र रखते हैं तो इनके टोकन भी आपको बहुत फायदा दे सकते हैं।
यह जरुरी नहीं है की आप एक कलाकार हों तब ही आप NFT के क्षेत्र में सफल हों सकते हैं।आप ऐसे बहुत से कलाकारों को जानते होंगें जो कलाकार तो बहुत अच्छे हैं लेकिन तकनीकी तौर पर वह क्रिप्टो को नहीं जानते या NFT नहीं बना सकते।आप चाहें तो ऐसे कलाकारों से उनकी कला को खरीद कर NFT बना कर बेच सकते हैं।यहाँ आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आप कलाकृति खरीदते समय इसके सारे अधिकार भी खरीदें वरना कलाकार भविष्य में इस पर अपना अधिकार होने का दवा कर सकता है।
आपको NFT क्षेत्र में काम जरूर करना चाहिए क्योंकि अभी यह अपने शुरुआती दौर में है और भविष्य में यह आपको बड़ा मुनाफ़ा दें सकता है।
The post Future of NFTs appeared first on WazirX Blog.
Zcash co-founder has unveiled an ambitious price target for the private cryptocurrency by the end…
Bitcoin price predictions are rolling in as the market prepares to enter the 4th quarter.…
With more than $40 billion in lifetime volume and over 100,000 monthly active users, Jumper…
Pepe is drawing significant interest from traders entering the meme coin market, attracted by renewed…
Stellar network continues to garner greater investor trust in public-chain performance. This comes as CME Group today…
Mutsamudu, Comoros, September 25, 2026 – MEXC, a pioneer in 0-fee digital asset trading, recorded…