Categories: Payment system news

आपके द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों के उत्तर

प्र: DOGE की ट्रेडिंग धीरे क्यों चल रही हैं?

क्योंकि सभी को DOGE पसंद है! DOGE की कीमत में आए अचानक उछाल के कारण ट्रेडिंग ट्रैफिक में भी बड़े पैमाने पर उछाल आया है। हमने समवर्ती उपभोक्ताओं में 1000% का इज़ाफ़ा देखा है। हम हर दिन बढ़ती तादाद में ट्रेडिंग वॉल्यूम, ट्रैफिक, नए उपभोक्ता, और सक्रिय ट्रेडर्स के प्रत्यक्ष साक्षी हैं। हम अपनी कार्य प्रणाली को और अधिक उपभोक्ताओं के लिए और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं ताकि आप आसानी से वज़ीरएक्स पर ट्रेड कर सकें।

प्र: DOGE/INR और DOGE/USDT की कीमत में फर्क क्यों हैं?

यह इन दोनों बाज़ारों की मांग की विविधता के कारण है। अगर मांग उपलब्धता से ज्यादा है, तो कीमत ऊपर जाएगी। जब उपलब्धता ज्यादा है और मांग कम है तो कीमत नीचे जाएगी। अभी, ज्यादातर उपभोक्ता DOGE को USDT की जगह INR से खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं और कम लोग DOGE को INR में बेचने में रूचि दिखा रहे हैं। इसका मतलब है की DOGE का बाजार भारतीय मुद्रा में ज्यादा रूचि दिखा रहा है USDT में कम। यही कारण है की INR बाजार में कीमत थोड़ी ज्यादा दिख रही है। इससे अधिक, वज़ीरएक्स की आर्डर बुक खुली है और हम कीमत को निर्धारित नहीं कर सकते और न ही अपने प्लेटफार्म पर किसी क्रिप्टो की कीमत को नियंत्रित कर सकते हैं।

प्र: वज़ीरएक्स की सहायता धीमे क्यों हैं?

इस कारण से:

  • हमारी टीम के ~40% सदस्य COVID-19 से प्रत्यक्ष/परोक्ष रूप से प्रभावित हैं।
  • पिछले तीन महीने में हमारे यहाँ साइन-अप 300% की रफ़्तार से बढ़े हैं।
  • फरवरी से सपोर्ट आवेदन में 400% की बढ़ोतरी हुई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं:

  • वज़ीरएक्स की सम्पूर्ण टीम पिछले एक महीने से अधिक समय तक काम कर रही है और यहाँ तक कि सप्ताहांत की छुटी में भी काम हो रहा है।
  • पिछले एक महीने में हमने अपनी सपोर्ट टीम में 150% की वृद्धि की है।
  • अगले कुछ हफ्तों में हम इस टीम को और 300% बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

प्र: क्या मै वज़ीरएक्स पर भरोसा कर सकता हूँ?

वज़ीरएक्स भारत की सबसे बड़ी एक्सचेंज है जिस पर 30 लाख से अधिक भारतीय भरोसा करते हैं। भले ही हमने वर्ष में उच्च विकास की योजना बनाई हो, लेकिन हमने अब तक जो विकास देखा है वह अभूतपूर्व है। हम अपने सिस्टम को और अधिक ट्रैफिक को संभालने के लिए काम कर रहें हैं। यह संभव है की तेज़ी से स्केलिंग करने के दौरान यहाँ वहां कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। लेकिन यहाँ कुछ भी ऐसे नहीं है जिसे ठीक न किया जा सके।

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कठिन परिश्रम करते रहेंगे कि आपके पास वज़ीरएक्स पर सबसे अच्छा ट्रेडिंग अनुभव है। हमेशा हमारे सहयोगी होने के लिए धन्यवाद।

The post आपके द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों के उत्तर appeared first on WazirX Blog.

superadmin

Recent Posts

IPX Plans to Bring ‘minicoin’ Payments to LINE FRIENDS Stores, Expanding IP Experiences Beyond Content and Merchandise

Digital IP entertainment company IPX (formerly LINE FRIENDS) plans to introduce a ‘minicoin’ payment service…

60 minutes ago

Laurent Correia on the Crucial Difference Between Earning Wealth and Holding Onto It

Laurent Correia treats making money and keeping it as two separate skills. After years in…

1 day ago

XRP Targets Stripe’s $1.9 Trillion Payments Ecosystem as Ripple Integrates Privy Wallets

Ripple is expanding the XRP Ledger’s (XRPL) reach into digital payments through a partnership with…

1 day ago

Solana Walks a Tightrope as ETF Outflows Persist and Spot Volume Turns “Heating”

Solana is under fresh pressure after falling below the important $107 support level. Analysts have…

4 days ago

Tron CEO Says Ethereum’s “Fragile Double Top” Prompted Him to Sell 80-90% of ETH Holdings

In the Wu Blockchain interview, Justin Sun shared his bold decision to sell 80%-90% of…

4 days ago

Chainlink Goes Live on Stellar, Unlocking DeFi Applications Across the $4B RWA Ecosystem

In a groundbreaking move to accelerate the transition to the on-chain financial ecosystem, Stellar Network…

4 days ago